Ad Code

Responsive Advertisement

Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय मूल की उपन्यासकार को सिंगापुर का सर्वोच्च कला सम्मान मिला।


भारतीय मूल की 81वर्षीय उपन्यासकार मीरा चंद को सिंगापुर के सर्वोच्च  सम्मान 'कल्चरल मेडल्यन' से 6 दिसंबर २०२३ को सम्मानित किया गया।

प्रतिष्ठित उपन्यासकार मीरा चंद को बहुसांस्कृतिक समाज के चित्रण के लिए जाना जाता है।

'द स्ट्रेप्स टाइम्स' अखबार की खबर के अनुसार यह पुरुस्कार मीरा चंद के साथ साथ  उपन्यासकार सूचेन क्रिस्टन लिम और मलय नर्तक उस्मान अब्दुल हमीद को इस्ताना में राष्ट्रपति थर्मन सनमुगरत्नम ने सम्मानित किया।

इस पुरुस्कार वितरण समारोह में प्रत्येक विजेता को 80,000 सिंगापुरी डॉलर सम्मान में दिए गए है।

उपन्यासकार मीरा चंद को द पेटेंड केज (1986) को प्रतिष्ठित बुकर पुरुस्कार के लिए भी  सूचीबद्ध किया गया था। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार उनका जन्म लंदन में हुआ था। और उनकी माता स्विस मूल की  तथा उनके पिता भारतीय मूल के है।मीरा चंद ने अपनी  जिंदगी का कुछ समय भारत में भी बिताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ